कांग्रेस नेता सी. पुत्तरंगशेट्टी ने कर्नाटक विधानसभा का उपाध्यक्ष पद स्वीकार करने से किया इनकार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चामराजनगर (कर्नाटक)। कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सी. पुत्तरंगशेट्टी के नाम को मंजूरी दे दी थी, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से रविवार को इनकार कर दिया। मंत्री पद के आकांक्षी विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों और मतदाताओं द्वारा व्यक्त किए गए विचारों पर गौर करने के बाद पद को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया। पुत्तरंगशेट्टी ने कहा, ‘‘ मैं उपाध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं करूंगा।

ये भी पढ़ें - पहलवानों के समर्थन में दिल्ली को ओर बढ़ रहे किसान नेताओं को लिया गया हिरासत में : किसान संगठन 

मेरे समर्थकों और मतदाताओं ने मुझे यह कहते हुए इसे स्वीकार नहीं करने को कहा है कि ऐसी स्थिति में मुझ तक उनकी पहुंच सीमित हो जाएगी, इसलिए वे नहीं चाहते कि मैं इसे स्वीकार करूं, इसलिए मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा।’’

पुत्तरंगशेट्टी ने चामराजनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वी. सोमन्ना को शिकस्त दी थी, जो पिछली सरकार में मंत्री थे। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को 24 नए मंत्रियों को शामिल कर अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था। 

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी को रविवार को मिल जाएगा नया सामान्य पासपोर्ट: सूत्र 

संबंधित समाचार