Haldwani News : दूसरे की जमीन दिखाकर लगाई 10 लाख रुपये की चपत, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दूसरे की जमीन दिखाकर कुछ लोगों ने युवक को 10 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा दिया। लगातार टरकाने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले तो पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दी तहरीर में वल्पी बंगापानी पिथौरागढ़ निवासी सुरेन्द्र गोस्वामी ने कहा, बीते वर्ष खेमपुर मुखानी निवासी देवेन्द्र सिंह खोलिया के साथ उन्होंने कठघरिया स्थित एक जमीन का सौदा किया था। जमीन की कीमत 37 लाख 43 हजार रुपए बताई गई थी और इसके एवज में उन्होंने 10 हजार रुपये दिए थे। 

देवेन्द्र ने यह स्पष्ट किया था कि जमीन पर मालिकाना हक तल्लीताल नैनीताल निवासी रजनी जोशी पत्नी नवीन चन्द्र जोशी का है और वो ही रजिस्ट्री करेंगी। यह भी कहा कि रजनी ने जमीन की बिक्री के लिए उनसे कहा है। सुरेंद्र ने कुल दस लाख रुपए अलग-अलग किश्तों में देवेंद्र के खाते में डाल दिए। 

इसके बाद से देवेन्द्र सिंह खोलिया, उसके साथी राजेन्द्र भट्ट, पान सिंह, प्रताप सिंह महरा, संजय मेहता ने उन्हें टरकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News : जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों का चूना लगाने वाले दंपति पंजाब से गिरफ्तार

संबंधित समाचार