लखनऊ : क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बूथ समिति,पन्ना प्रमुखों के साथ सुना 'मन की बात' कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के  ''मन की बात'' कार्यक्रम के लिए धूमधाम से तैयारियां की गयी थी। ऐतिहासिक लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 101वें संस्करण को लखनऊ जिला की विधानसभा उत्तर, के मण्डल 5, शक्तिकेन्द्र फैजुल्लागंज 3सी, बूथ संख्या-316 पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा सभी मण्ड़ल पदाधिकारीयों,बूथ पदाधिकारीयों, बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों सहित वरिष्ठजनों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उनके साथ मण्ड़ल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, सेक्टर संयोजक प्रभाकर सिंह, बूथ अध्यक्ष डा सुनीत तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, विधाान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डा विमल सिंह, सह संयोजक सोशल मीडिया मनोज त्रिवेदी, चेतना पाण्डेय मौजूद रही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम का शुभारंभ पिछले महीने 100वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने के लिए मन की बात सुनते आ रहे सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त कर किया। आप सभी ने जो आत्मीयता और स्नेह मन की बात के लिए दिखाया है वो अभूतपूर्व व भावुक कर देने वाला है। मोदी ने बताया जब मन की बात का प्रसारण हुआ उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग टाइम जोन में कही शाम हो रही थी तो कही देर रात थी इसके बावजूद बडी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला, मैने हजारों मील दूर न्यूजीलैंण्ड का वो वीडियो भी देखा जिसमें 100 वर्ष की एक माता मोदी को अपना आर्शीवाद दे रही थी। 

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी आकाश मिश्र मोंटी ने बताया कि भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय अवध क्षेत्र पर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह,क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार, क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर मौर्या, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव , क्षेत्रीय संयोजक आई.टी मानस मित्रा , कार्यालय प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय संयोजक धर्मेन्द्र रैकवार, सुधा पाठक उपमा पाण्डेय समेत काफी संख्या में लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : बिना लाइसेंस चल रहे तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर बन्द करने का निर्देश

संबंधित समाचार