प्रयागराज: यमुना नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत
प्रयागराज। जिले के लालापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को यमुना नदी में स्नान करने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लालापुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक चंद्रिका यादव ने बताया कि श्रेया उर्फ परी (16) और जागृति (16) चचेरी बहनें थीं और ये दिल्ली से अपने गांव आई थीं।
सोमवार को दिन में अपने छोटे भाई को लेकर वे यमुना नदी में स्नान करने गई थीं। उन्होंने बताया कि श्रेया और जागृति अपने छोटे भाई को तट पर खड़ा करके यमुना नदी में नहाने के लिए उतरीं लेकिन वे गहरे पानी में चली गईं जिससे डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। दोनों के शवों को नदी से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-आजमगढ़: गांव के ही युवक के साथ चल रहा था बहन का प्रेम-प्रसंग, नाराज भाई ने कर दी हत्या
