गांजा तस्करी के मामले में दो गिरफ्तार, तीन फरार
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गाँजा की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रेल्वे सुरक्षा बल की विशेष क्राईम टीम ने सारनाथ एक्स्प्रेस से गांजा लेकर उचेहरा स्टेशन पर उतरे दो लोगों को 35 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके तीन अन्य साथी फरार हो गये।
इस मामले में सुंदरम तिवारी और जय चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गिरोह के अन्य तीन सदस्यों की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें : देश में कोरोना संक्रमण के सामने आए 310 नये मामले
