प्रयागराज : अस्पताल में AC के शार्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी कर्मचारियों और मरीजों तक पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, हालांकि कोई बीफ घटना नही हो सकी। 
 
रामबाग स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 3.35 बजे अस्पताल के पीछे पार्किंग की तरफ दीवारों पर लगी ऐसी में शॉट सर्किट हो गई। जिसके बाद एक के बाद एक कई ऐसी में आग पकड़ लिया। आग लगने के बाद पूरा अस्पताल परिसर धुंए से भर गया। अस्पताल में आग की खबर से कर्मचारियों और मरीजों में हड़कंप की स्थिति बन गयी। अस्पताल प्रशासन को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद फायर टेंडर सीएफओ व एफएसओ सहित घटना स्थल पहुंचे। वहां ऑक्सीजन स्टोरेज के उपर इलेक्ट्रिक पैनल मे आग लगने के कारण एसी कंप्रेशर में पकड़ ली थी। जिसे हॉस्पिटल कर्मी अग्निशमन उपकरण द्वारा बुझाने का प्रयास कर रहे थे। वही फायर टेंडर द्वारा आग को मशक्कत के बाद बुझा दिया गया। आग से कोई जनहानि नही हुई  है।

ये भी पढ़ें - UP MLC Election : यूपी विधान परिषद चुनाव में एक सीट का परिणाम घोषित, भाजपा प्रत्याशी को मिले 279 वोट

संबंधित समाचार