बलिया: गंगा नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वाह्न गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा नदी के मझौवां घाट पर नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां घाट पर मंगलवार को पूर्वाह्न गंगा दशहरा के अवसर पर नहाते समय सुमित भारती (18) गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सुमित को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सोनवानी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बिहार राज्य के सारण जिले के छपरा में मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट, मठिया गांव का निवासी था। वह मझौवां अपनी बुआ के घर आया था। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 9 साल पूरे, मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को बताया ऐतिहासिक

संबंधित समाचार