Kanpur Dehat News: पिकअप बैक करने के दौरान हुआ हादसा, किशोर की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई, पुलिस ने शुरू की जांच
कानपुर देहात में किशोर की मौत हो गई।
कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र में पिकअप से कुचलकर किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
कानपुर देहात, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मल्लाहन पुरवा गांव में आई बारात में चल रहे डीजे को देख रहा किशोर पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर के घर न पहुंचने पर परिजनों ने रात में तलाश की तो शव पड़ा मिला। जिसपर कोहराम मच गया। परिजनों ने मौखिक हत्या का आरोप लगाया है।
मल्लाहन पुरवा गांव निवासी बृजेश निषाद खेतीबाड़ी व सहालगों में काम कर उसकी पत्नी शकुंतला, पुत्र राका उर्फ आयुश, कार्तिक, डब्बू, पुत्री खुशी व अंशिका का भरण-पोषण करते हैं। बृजेश ने बताया कि उसके परिवार के हीरा निषाद की पुत्री रोशनी की शादी थी। सोमवार रात गंगा बैराज कानपुर के राम प्रसाद अपने पुत्र श्याम जी की बारात लेकर गांव आए थे। द्वारचार के दौरान डीजे बज रहा था।
जिसे देखने पुत्र कार्तिक (12) परिजनों के साथ शादी में गया था। इसी बीच कार्तिक बाहर निकल आया और बैक हो रहे पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे कुचल कर उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक किशोर के पिता ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्रवाई की जाएगी
