Nick Jonas ने की Tiger Shroff की सिंगिंग की तारीफ, बोले- 'Verified Love it bro ❤️'
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ की सिंगिंग की प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने तारीफ की है। टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो को शेयर किया है।
https://www.instagram.com/p/Cs0Vp5yJ2rV/
इस वीडियो में वह हाल ही में रिलीज हुए निक जोनस और किंग के'मान मेरी जान आफ्टरलाइफ' को रिक्रिएट करते हुए दिख रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया था, 'माई स्मॉल टेक ऑन द 'आफ्टरलाइफ'।
फैंस के अलावा सेलेब्स भी टाइगर की सिंगिंग की तारीफ कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की सिंगिंग पर अब अमेरिकन सिंगिंग निक जोनस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।निक जोनस ने लिखा, 'लव इट ब्रो।
ये भी पढ़ें:- फिल्मों में महिलाओं और लड़कियों को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर रूप में दिखाना चाहती है Rani Mukherjee
