हल्द्वानी: मृतक की पत्नी को सौंपा चार लाख रुपये का चेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बुधवार को आपदा में अपनी जान गंवाने वाले स्व. चंदन राम पुत्र भूर राम निवासी डाक बंगला वार्ड नंबर एक के आवास पर जाकर उनकी पत्नी किरन देवी को राज्य आपदा मोचन निधि की ओर से जारी चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया कि बीते दिनों तूफान में डाक बंगला निवासी चंदन राम के ऊपर पेड़ गिर जाने से उनका निधन हो गया था। विकास ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए विधायक बंशीधर भगत और जिला अधिकारी नैनीताल वंदना चौहान का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर तहसीलदार प्रियंका रानी, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, भाजपा नेता गोपाल बुडलाकोटी, सभासद पूरन जोशी, भाजपा नेत्री जानकी भट्ट, मंडल महामंत्री विनोद बुडलाकोटी, कैलाश बुडलाकोटी, गणेश मेहरा, हरिश राम,रजिस्टार कानूनगो मनोज जोशी समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार