33 साल के बाद टीवी पर कमबैक करेंगी Deepika Chikhaliya, इस धारावाहिक में मिला दमदार किरदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रामानंद सागर के सीरियल रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया 33 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाकर दीपिका चिखलिया घर-घर लोकप्रिय हो गईं थीं।

 आज भी उन्हें सब रामायण की सीता के नाम से जानते हैं। दीपिका अंतिम बार टीवी पर 1990 में 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में दिखीं। 33 साल बाद एक बार फिर दीपिका टीवी पर आने को तैयार हैं। 

दीपिका जिस शो से कमबैक कर रही उसका नाम ' धरतीपुत्र नंदिनी है'।इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर शो के सेट की कई तस्वीरें शेयर की है। इस शो की प्रोड्यूसर भी खुद दीपिका ही हैं। 

ये भी पढ़ें:- Urvashi Rautela ने खरीदा आलिशान बंगला, कीमत जान छूट जाएंगे पसीने

संबंधित समाचार