Rampur: हाइवे पर चलती बाइक पर एक दूसरे को Kiss कर रहे युवक...VIDEO VIRAL
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिला अपने अजब-गजब कारनामों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है। इसी तरह का एक कारनामा रामपुर जिले में दो युवकों ने चलती बाइक पर किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाइवे पर चल रही बाइक पर बैठे दो युवक एक दूसरे को किस कर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को रामपुर के युवक ने ट्वीट किया है। जिसके बाद रामपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है। फिलहाल, पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
रामपुर के लड़कों का ये वाला शौक वायरल है!#rampur #Uttarpradesh #viralvideo pic.twitter.com/5FKz31RyAJ
— Aviral singh (@aviralsingh7777) June 1, 2023
ये भी पढे़ं- रामपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
