भदोही पुलिस ने विजय मिश्रा की संपत्ति पर चस्पा किया नोटिस, करोड़ों रुपये आंकी जा रही कीमत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। भदोही ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा के आलीशान मकान पर गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत भदोही पुलिस ने कुर्की करने का नोटिस चस्पा किया है। प्रयागराज के अल्लापुर में बने इस मकान की कीमत करोड़ो रूपये आंकी जा रही है। 

बता दें कि यह प्रापर्टी विजय मिश्रा की बेनामी संपत्ति में से एक है। जिसे विजय मिश्रा ने मनीष मिश्रा के नाम पर खरीदा गया था। गुरुवार को भदोही पुलिस ने इस आलीशान मकान के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। घर मे रहने वाले लोगो को मकान खाली करने का भी निर्देश दिया गया है। मकान खाली होने के बाद पुलिस सरकारी ठप्पा लगाते हुए ताला बंद करेगी। मकान को सील करेगी। ज्ञात हो कि विधायक विजय मिश्रा कई साल से जेल में बंद है। विजय मिश्रा पर उनके ही रिस्तेदार ने धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस वक्त विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद है।


ये भी पढ़ें - अयोध्या : अब निगम नहीं निर्माण एजेंसी बदलेगी रामपथ पर टूटी पाइप लाइनें

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात