खटीमा: पॉस्को का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। बाजार चौकी पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी व पॉस्को एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

बाजार चौकी इंचार्ज एसआई संदीप पिलख्वाल के अनुसार 24 अप्रैल को एक किशोरी के 21 अप्रैल से गुमशुदा होने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में पुलिस टीम जांच में जुटी थी। धारा 365 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार को सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

जिसके कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी लड़की का ही नजदीकी रिश्तेदार बताया जा रहा है। मामले में धारा 363, 366, 376 आईपीसी के साथ ही 5/6 पॉस्को लगा दी है। 

संबंधित समाचार