मुरादाबाद :  साइबर ठगों का शिकार हुई महिला, एटीएम नंबर व एमपिन पूछकर खाते से निकाले 3.54 लाख रुपये 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आनलाइन टिकट बुक करने का प्रयास कर रही थी महिला

मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेन का आनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश कर रही महिला को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर उससे एटीएम नंबर और एमपिन नंबर पूछकर उसके खाते से 3.54 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पीलीकोठी के रहने वाले प्रबल दीक्षित की पत्नी इंदु दीक्षित ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती चार मई को वह आईआरटीसी एप से असम के लिए ट्रेन का टिकट बुक कर रहीं थी। इस बीच आईआरटीसी एप महिला की यूजर आईडी गलत बताने लगा। जिसके बाद महिला ने एप पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर काल की। काल पर मौजूद युवक ने महिला से कहा कि वह प्ले स्टोर से रस्ट डेस्क एप डाउनलोड करे।

 एप डाउनलोड करने के बाद युवक ने महिला का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद युवक ने उससे 10 रुपये पेटीएम करने को कहा और बैलेंस चैक कराया। जिस पर महिला ने बताया कि उसके खाते से 10 रुपये कटे नहीं हैं। इसी बीच युवक ने महिला ने उसके एटीएम का नंबर और एमपिन (मोबाइल बैंकिंग पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर) पूछ लिया। जिसके बाद साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से तीन लाख 53 हजार 900 रुपए निकाल लिए। खाते से पैसें निकलने का मैसेज देख महिला हैरान रह गई और पति को इसकी जानकारी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 'लव जिहाद की ऐसी सजा हो सात पुश्तों की रूह कांप उठे', राष्ट्रीय बजरंगदल ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

 

संबंधित समाचार