हल्द्वानी: सालों के सामने धक्का देकर पत्नी को घर से निकाला
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लाइन नंबर 10 आजादनगर निवासी फरजाना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा, बीते वर्ष दिसंबर में उसकी शादी कुरैशी मोहल्ला खैरनगर अमीर रोड मेरठ निवासी मो.अकरम पुत्र अशफाक हुसैन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराली दहेज में 3 लाख रुपए, जेवर, बाइक और आईफोन से लिए प्रताड़ित करने लगे।
प्रताड़ना खबर किसी तरह मायके वालों को मिली तो बीती 9 अप्रैल को फरजाना के भाई नदीम और नईम बहन से मिलने पहुंच गए। जिसके बाद ससुरालियों ने फरजाना को उसके भाइयों के साथ घर से निकाल दिया।
