नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव पर बोले दिनेश शर्मा- अर्थ प्रबंधन का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के 85वें जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि रामनगरी में राममंदिर का निर्माण अयोध्या के गौरवशाली इतिहास की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या एक अंतरराष्ट्रीय शहर बनकर उभर रहा है। भविष्य में मथुरा, काशी व अयोध्या अर्थ प्रबंधन का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। 
     
गुरुवार को जन्मोत्सव समारोह में शामिल होने से पहले पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और आराध्य देव का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह मणिरामदास की छावनी गए, जहां उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने उनका अभिनंदन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर कहा कि प्रधानमंत्री ने नौ वर्षों में नवरत्न क्या कितने रत्न दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में धार्मिक, पर्यटन के रूप में तो विकसित हो रही है साथ ही  व्यापारियों के लिए स्वर्ण नगरी भी बनेगी। जन्मोत्सव के क्रम में संचालित गोविंद देव गिरि की श्रीमद्भागवत क‌था का समापन हो गया। इस दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भी मौजूद रहे।  

साधु संतों का सम्मेलन कल, सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल
महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को संत सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देशभर से संत-धमार्चार्य शामिल होंगे। उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सत्ता में मोदी के 9 साल पूरे, उपलब्धियां गिनाने लखनऊ पहुंचे सांसद मनोज तिवारी

संबंधित समाचार