‘लव कनेक्शन’ की कहानी और किरदार बेहद खास : Slesha Mishra

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री श्लेषा मिश्रा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म लव कनेक्शन की कहानी और उनका किरदार बेहद खास है। लेखक-निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म ‘लव कनेक्शन’ में श्लेषा मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। उनके अपोजित इस फिल्म में रवि त्रिपाठी हैं। श्लेषा मिश्रा ने फिल्म ‘लव कनेक्शन’ को लेकर कहा कि इस फिल्म की कहानी और मेरा किरदार दोनों खास है।

 मैंने इस फिल्म में अपना शत प्रतिशत दिया है। मैं फिल्म के निर्माता भीमसेन त्रिपाठी और निर्देशक धीरज ठाकुर का आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने मुझे एक बेहतरीन फिल्म में काम करने का अवसर दिया। धीरज ठाकुर के निर्देशन में काम करने का अनुभव खास रहा। हमारी टीम शानदार थी। फिल्म की अद्भुत कहानी और बेहतर टीम वर्क के साथ हमने अपनी फिल्म को कंप्लीट किया।

 फिल्म का ट्रेलर सबके सामने है। इसे जरूर देखें और फिल्म भी अपने परिजनों के साथ सिनेमा घरों में जाकर देखें, जब यह रिलीज होगी। श्लेषा मिश्रा ने कहा, अभिनय मेरे लिए पूजा है और इसे मैं पूरी शिद्दत से करती हूं। मेरे लिए भाषा से ज्यादा फिल्म का कंटेन्ट मायने रखता है। लव कनेक्शन की कहानी भी मुझे पसंद आई थी, जो यूथ ऑरिएन्टेड है। उन्होंने कहा कि मैं अपने करियर में हर तरह का किरदार अदा करना चाहती हूं। इसलिए अच्छी कहानी और स्क्रिप्ट मेरी प्राथमिकता है। 

ये भी पढ़ें:- Raj Kapoor Death Anniversary : भारतीय सिनेमा के पहले शो मैन थे राज कपूर, काफी दिलचस्प है कहानी

संबंधित समाचार