बहराइच : भाभी ने देवर के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा, देवर की दूसरी जगह शादी तय होने पर की कार्यवाई

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, बहराइच । थाना क्षेत्र के कांधमारी गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से देवर शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर देवर और सास समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कांधमारी गांव निवासी 28 वर्षीय महिला के पति की छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि पति की मौत के बाद सास और ससुर ने देवर पुजारी के साथ शादी करने की बात कही ऐसे में वह 3 वर्षों से अपने देवर के साथ रहने लगी। महिला का कहना है कि देवर ने उसके साथ तीन वर्षों तक दुष्कर्म किया इसके बाद भी सास और ससुर ने देवर की शादी दूसरी जगह तय कर दी है, जिससे उसका जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर देवर पुजारी सास और ससुर के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - बहराइच : साक्षी हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संबंधित समाचार