अमरोहा: मोदी सरकार ने विश्व में देश का बढ़ाया सम्मान, भाजपा नेता 9 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां
अमरोहा, अमृत विचार। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेता कार्यक्रमों में लोगों से रूबरू हुए। नगर में बाईपास मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि मोदी सरकार ने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है।
नगर के शिवाला मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ भोजन कर चर्चा की। इसके बाद नगर के बाईपास मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में राजस्थान के भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पत्रकार वार्ता में सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां बताईं। कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है।
सतीश पूनिया ने सोशल मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब कल्याण और गरीब सशक्तीकरण के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री ने जंग छेड़ी है। 2014 से पहले देश आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11वें नंबर पर था, अब ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर आ गया है।
2030 तक गेश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, विधायक राजीव तरारा, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, जिला अध्यक्ष ऋषि पाल नागर, पूर्व विधायक संगीता चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी, ममता गुर्जर, अभिनव कौशिक, सतीश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, संजय शर्मा, सुधीर चौहान, महेश खड़गवंशी, राकेश वर्मा, मुदित गुर्जर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- 200 भारतीय मछुआरों और तीन आम कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान : बिलावल भुट्टो जरदारी
