हल्द्वानी: ईदगाह रोड पर लोगों ने खुद ही हटा लिया अतिक्रमण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम की चेतावनी का दिखा असर, 10 लोगों को दिया गया था नोटिस

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी खौफ में है। शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाले अभियान से पूर्व ही अतिक्रमणकारियों ने ईदगाह सड़क के नाले पर बनाई दुकानों को खुद ही तोड़ दिया। निगम को अभियान के लिए बाजार क्षेत्र में बुलडोजर लेकर नहीं उतरना पड़ा। वहीं नगर निगम कर्मचारियों ने नाले की सफाई की।

नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने से पहले अतिक्रमणकारियों को नालों, फुटपाथ, सड़क से खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी थी। बाजार क्षेत्र में इससे पूर्व अतिक्रमण के खिलाफ निगम का बुलडोजर चला था। इसका खौफ लोगों में देखने को मिला। ईदगाह रोड में निगम के बुलडोजर जाने से पहले ही लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया। यहां 10 लोगों को पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था। 

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि ईदगाह रोड के नाले से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। अतिक्रमणकारियों ने इसका अनुपालन किया और निगम की कार्रवाई से पहले खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए 20 जोन बनाए गए हैं। इसके हिसाब से अतिक्रमण की कार्रवाई चलाई जा रही है। 

 

 

संबंधित समाचार