प्रतापगढ़: पुरानी रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने ट्रक चालक को दौड़ाकर मारी गोली, छह के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रतापगढ़। पुरानी रंजिश में ट्रक चालक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। चार नामजद सहित छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस सम्बन्ध में खामोश है। मानधाता के मिश्रपुर मुर्तिहा निवासी रोशन खान (32) पुत्र असाउद्दीन खान असई ट्रक चालक था। 

शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हैंसी परजी चौराहे पर दोस्तों के साथ बात कर रहा था। इसी बीच बाइक से आरोपी आये उन्हें आता देख वह भागने लगा। आरोपियों ने दौड़ा कर गोली मार दी। गोली सीने में बायीं तरफ लगी। गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन - फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता ले गए,जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। रास्ते मे रोशन की मौत हो गयी। 

मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी शबाना,दो बेटे और एक बेटी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौके थानाध्यक्ष मानधाता पुष्पराज सिंह दल बल के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद महिलाओं ने कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसे पुलिस ने समझा कर कर हटवाया। फील्ड यूनिट ने पहुंच कर घटना स्थल की जांच की। बवाल की आशंका पर एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई रुस्तम की तहरीर पर साहब अली पुत्र नईम,नईम पुत्र मेहंदी निवासी शिवरा, महफूज पुत्र इश्तखार निवासी मिश्रपुर,इजहार उर्फ केचुल पुत्र मुनीर निवासी मनेहू के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सूत्रों की माने तो पुलिस ने हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया है। लेकिन इस बाबत कुछ भी नहीं बोल रही है। थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह में बताया कि केस दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Sex Championship: विश्व में पहली बार इस देश में होने जा रहा सेक्स कॉम्पिटिशन, जानें क्या है नियम और शर्तें 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज