प्रतापगढ़: घरेलू कलह में बिजली मिस्त्री ने गोली मारकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। घरेलू कलह में बिजली मिस्त्री ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली के टेंउगा निवासी  मनोज तिवारी (40) बिजली मिस्त्री था। शुक्रवार की शाम पत्नी पूनम तिवारी से कुछ कहासुनी हुई। इसी बात को लेकर शनिवार दोपहर में घर की छत पर चढ़ गया। ऊपर बने कमरे पर जाकर कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को गोली मार ली। 

गोली की आवाज सुनकर घर वाले दौड़कर आये। इतनी देर में मनोज की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सिटी चौकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह दलबल के साथ पहुंचे। तमंचा कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज की मौत के बाद पत्नी स्वयं को कोसती रही। पुत्र करन तिवारी, पुत्री अंजली रोते रहे। चौकी इंचार्ज सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू कलह लग रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-Sex Championship: विश्व में पहली बार इस देश में होने जा रहा सेक्स कॉम्पिटिशन, जानें क्या है नियम और शर्तें 

संबंधित समाचार