Ligue 1 : किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांसीसी लीग में रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता गोल्डन बूट
पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्ट्राइकर काइलियन एम्बाप्पे ने फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में अपना दबदबा कायम रखते हुए रिकॉर्ड पांचवी बार गोल्डन बूट (प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलने वाला पुरस्कार) हासिल किया।
🔝❤️💙 Congratulations, @KMbappe!#HistoryIsMadeInParis https://t.co/iX3OZxjryq pic.twitter.com/XL1CvuIzFU
— Paris Saint-Germain (@PSG_English) June 3, 2023
पीएसजी की टीम इस मैच में क्लेरमोंट से 3-2 से हार गई लेकिन एम्बाप्पे ने इसमें गोल दागा। इससे एम्बाप्पे ने 29 गोल के साथ फ्रांसीसी लीग में अपने अभियान का अंत किया। यह पांचवा अवसर है जबकि उन्होंने लीग में सर्वाधिक गोल किए।
— Paris Saint-Germain (@PSG_English) June 3, 2023
एम्बाप्पे ने इससे फ्रांस के जीन पियरे पापिन और अर्जेंटीना के स्ट्राइकर कार्लोस बियांची और डेलियो ओनिस के रिकॉर्ड की बराबरी की। पीएसजी पहले ही खिताब अपने नाम सुरक्षित कर चुका था। उसने और दूसरे स्थान की टीम लेंस ने चैंपियंस लीग के अगले सत्र के ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई किया।
ये भी पढ़ें : भारत के 2011.12 के आस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल अंगूठे के साथ खेले थे सचिन तेंदुलकर
