रामपुर : शादी से छह दिन पहले युवती जेवर लेकर फरार, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शादी से आठ दिन पहले ही युवती एक युवक के साथ घर में रखे जेवर को लेकर फरार हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। इस मामले में पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी एक युवती का विवाह शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से तय हुआ था। बारात आठ जून को आना थी लेकिन, इससे पहले ही युवती मौका पाकर एक युवक के साथ फरार हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।

युवती को हर जगह तलाश किया गया। उसका पता नहीं चल सका। बाद में युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले में जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  रामपुर में एक बार फिर प्यार का चढ़ा परवान... शादी से छह दिन पहले ही युवती प्रेमी के साथ जेवर लेकर फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म