हल्द्वानी: कालाढूंगी में 11 ग्रामीण सड़कों के लिए मिले 3.41 करोड़ रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने कालाढूंगी विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों की 11 ग्रामीण सड़कों के लिए शासन से 341.73 लाख रुपये स्वीकृत कराए हैं। लोक निर्माण विभाग को जल्द निविदाएं आमंत्रित कर सड़क निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विधायक भगत ने फुटकुआं, कालाढूंगी, लामचौड़, चौसला, फूलचौड़, बजवालपुर, आनंदपुर, कुसुमखेड़ा आरटीओ रोड आदि ग्रामीण मार्गों के निर्माण व नवीनीकरण को 3,41,73,000 रुपये स्वीकृत कराए हैं। तीन करोड़ इकतालीस लाख तिहत्तर हज़ार रुपये वार्षिक अनुरक्षण के अंतर्गत स्वीकृत कराए है। कालाढूंगी की जनता ने ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण व नवीनीकरण पर जनता विधायक का आभार जताया है ।

संबंधित समाचार