हरदोई: बुआ-फूफा व भतीजे की हुई हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

भतीजी की गोद भराई से भतीजे के साथ लौट रहे थे वापस

अमृत विचार, हरदोई। भतीजी की गोद भराई से भतीजे के साथ वापस लौट रहे बुआ-फूफा और भतीजे की बिलग्राम रोड पर कसरावां के पास सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इसका पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहां पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि हरियावां थाने के लालापुरवा निवासी 65 वर्षीय मुन्नालाल पुत्र मिहीलाल के साले परशुराम साण्डी थाने के मदारा गांव में रहते हैं। रविवार को परशुराम की पुत्री की गोद भराई थी। मुन्नालाल अपनी 60 वर्षीय पत्नी महादेवी के साथ गोद भराई में शामिल होने के लिए मदारा गया हुआ था। सोमवार की सुबह परशुराम का 27 वर्षीय पुत्र ज्ञानेन्द्र कुमार अपनी बुआ महादेवी और फूफा मुन्नालाल को अपनी बाइक से उन्हें लालापुरवा छोड़ने के लिए घर से निकला। तीनों बाइक से आ रहे थे। इसी बीच बिलग्राम रोड पर कोतवाली शहर के कसरावां के पास किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार बुआ-फूफा और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस हादसे की छानबीन करने में जुटी हुई है। उधर हादसे की खबर सुनते ही मुन्नालाल के घर में कोहराम मच गया। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:-  विश्व पर्यावरण दिवस: राष्ट्रपति ने लोगों से दैनिक गतिविधियां पर्यावरण अनुकूल बनाने का किया आग्रह

संबंधित समाचार