पीलीभीत में दबंगई: लेखपाल को पीटा, बचाने आई युवती पर भी जानलेवा हमला..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। नाले पर लिए गए अवैध कब्जे को हटाने पहुंची राजस्व टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। लेखपाल को बुरी तरह सड़क पर गिराकर पीटा। बचाने पहुंची स्थानीय युवती की जान लेने पर भी दबंग उतारू हो गए। पीछे से आ रहे लेखपाल के पिता ने नजारा देखा दो वह भी बीचबचाव करने में जुट गए। पुलिस को भी मौके पर बुलाया और बमुश्किल जान बचाई जा सकी। तीन हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। घायल गंभीर हालत जिला अस्पताल भर्ती कराए गए है। एसडीएम सीओ ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई।
घटना मंगलवार सुबह की है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल लोकेश कुमार टीम के साथ ग्राम ललौरीखेड़ा में अवैध कब्जा हटवाने के लिए गए थे। शिकायत थी कि कुछ लोगों ने नाली पर अवैध कब्जा कर लिया है। टीम कार्रवाई शुरू करती इससे पहले ही उस पर हमला कर दिया गया। दबंगों ने लेखपाल को बुरी तरह से पीटा। शोर सुनकर गांव की ही फिजा बी बचाने पहुंची तो उसपर भी दबंग हमलावर हो गए। दोनों की सड़क पर गिराकर पिटाई की और खींचकर घर के भीतर ले जाने लगे। लेखपाल के पिता राजेश पीछे से किसी अन्य काम से आ रहे थे।
पीलीभीत में दबंगई: लेखपाल को पीटा, बचाने आई युवती पर भी जानलेवा हमला..जानिए पूरा मामला pic.twitter.com/Cb1pQ7BdSb
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 6, 2023
बेटे की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को देख रुके और कुछ आगे पहुंचे। इस दौरान देखा कि तमाम लोग एक लड़की और लेखपाल को पीट रहे थे। पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। फिर पुलिस पहुंची और तब बमुश्किल दोनो को बचाया। आनन फानन में दोनो को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर है। एसडीएम देवेंद्र सिंह सीओ सदर प्रतीक दहिया ने जिला अस्पताल जाकर जानकारी जुटाई। बड़ी संख्या में लेखपाल भी पहुंच गए और घटना पर रोष जताते हुए हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: बोर्ड की पहली बैठक में क्यों गुस्साईं वरिष्ठ भाजपा सभासद?, जानिए पूरा मामला
