काशीपुर: बुटीक गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। घर से बुटीक पर काम करने गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने पुलिस से उसकी बरामदगी की मांग की है। बांसफोड़ान निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 23 मई को काम करने के लिए बाजार स्थित एक बुटीक में गई थी।

जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि युवती के लापता होने की तहरीर प्राप्त हुई है। युवती की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है।

 

संबंधित समाचार