काशीपुर: बसपा नेता को दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। बसपा नेता को फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी सूरज कंबोज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 मई 2023 को उसके भाई गगन कंबोज ने फेसबुक पर दिल्ली कांड को लेकर एक पोस्ट डाली थी।
जिसको लेकर कुछ लोग उससे नाराज थे। उसके बाद भाई ने उस पोस्ट को माफी मांगते हुए डिलीट कर ली थी। उसके बाद भी आजम मलिक, अल्फाज अब्बासी, अनस खान, उवेश खान, शादाब चिश्ती समेत कुछ अन्य लोग अभी भी फेसबुक पर धमकी भरे पोस्ट कर रहे हैं। जिसके चलते उसको अपने भाई की जान को खतरा लग रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
