हल्द्वानी: फुटपाथ खाली कराओ, 10 हजार का जुर्माना लगाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुगम यातायात के लिए आईजी ने एंटी न्यूसेंस स्क्वाड को दिए सख्त निर्देश

कहा- फड़- ठेली, दुकान और खोखे वाले गले में लटका कर रखें आईडी कार्ड

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुगम यातायात को लेकर चल रहे अभियान को पुलिस ने और सख्त कर दिया है। स्पष्ट कर दिया है कि फुटपाथ को हर हाल में खाली रखना होगा और फिर भी अगर फुटपाथ पर काबिज मिले तो 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा। इसको लेकर आईजी डॉ.निलेश आनंद भरणे ने एंटी न्यूसेंस स्क्वॉड और पुलिस वॉलिंटियर्स के साथ बैठक की। 

कैंप कार्यालय में बैठक करते हुए आईजी ने कहा, अतिक्रमण और सत्यापन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार समझाने अतिक्रमणकारी न माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। रास्ते पर जितनी भी फड़, ठेली, दुकान और खोखा आदि हैं, उन्हें अपना हर हाल में सत्यापन कराना है।

ऐसे लोग अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी पहचान पत्र और पुलिस सत्यापन पत्र रखें। इसके अलावा आई कार्ड हमेशा गले में लटका कर रखें। अगर अभियान के दौरान पहचान पत्र और सत्यापन प्रमाण पत्र न मिले तो 10 हजार रुपए का चालान किया जाए। सड़क किनारे सफेद रेखा के बाहर भी गाड़िया पार्क नहीं की जाएंगी। इसके अलावा साईन बोर्ड बाधित पर वैधानिक और चालानी कार्यवाही करें। 

 

संबंधित समाचार