रुद्रपुर: तराई में तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में चिलचिलाती धूप से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तापमान भी लगातार वृद्धि होती जा रही है। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी तापमान के बढ़ने और 10 जून का हल्की बारिश की संभावना जताई है।

तराई में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को तराई का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा 21 फीसदी रही, जबकि दक्षिण पश्चिम से 7 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि आगे गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह बना रहेगा, जबकि 10 जून का हल्की बारिश हो सकती है।

संबंधित समाचार