हल्द्वानी: 22 साल में 37 हजार बार धधका उत्तराखंड, खाक हो गई 554 करोड़ की संपत्ति
वर्ष 2001 से 2022 के बीच 37287 बार लगी राज्य के विभिन्न जिलों में आग, दमकल ने खास होने से बचाई 2626 करोड़ रुपए की संपत्ति
सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। पढ़कर ताज्जुब होगा, लेकिन ये सच है कि उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में 37287 बार आग लग चुकी है और इस अग्निकांड में 5456134381 रुपए की संपत्ति खाक हो गई। ये खुलासा एक आरटीआई के जरिये हुआ और सबसे बड़ी बात यह है कि इन अग्निकांड में दमकल ने 26266889633 रुपये की संपत्ति को बचा भी लिया।
आरटीआई के मुताबिक उत्तराखंड जिस तरह से आगे बढ़ता गया, उसी तरह आग की घटनाएं भी बढ़ती रहीं। आग की सबसे कम घटनाएं वर्ष 2005 में दर्ज की गईं। इस वर्ष आग की सिर्फ 301 घटनाएं हुईं। जबकि 12879120 रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया। जबकि 57214092 रुपये की संपत्ति खाक होने से बचा ली गई।
आग की सबसे ज्यादा घटनाएं वर्ष 2012 में हुईं और इस साल 3314 बार आग लगी। इस आग में 53515745 रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। जबकि दमकल ने 2147483647 रुपए की संपत्ति को जलन से बचा लिया। राज्य के पहले वर्ष में आग की 630 घटनाएं दर्ज की गई थी और इस साल 41218334 रुपए की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया गया था।
आग की फर्जी सूचनाएं देने वाले भी कम नहीं
आग लगने के बाद सबसे अहम होता है घटना स्थल पर समय से पहुंचना। फिर जनहानि और संपत्ति का नुकसान होने से बचाना। इसके अलावा अग्निकांड की झूठी सूचना देने वाले भी कम नहीं है। वर्ष 2016 से 2022 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो ऐसा 33 बार हुआ जब सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन सूचना झूठी पाई गई।
वर्ष आग की घटनाएं नुकसान संपत्ति बचाई
2001 630 41218334 20760665
2002 620 23165150 134543950
2003 694 25391950 557398300
2004 823 47914460 186677940
2005 301 12879120 57214092
2006 1008 179275181 62277519
2007 1318 112298650 89419450
2008 1492 126696755 638621795
2009 2244 397633628 1272298136
2010 2135 365323942 122434766
2011 1580 337315419 1835270334 2012 3314 53515745 2147483647
2013 1701 465444117 2001916174
2014 1821 49920881 1774776695
2015 1922 391046611 2147483647
2016 2876 5736973 55360842
2017 2004 254270273 136954762
2018 2480 224589545 1073612627
2019 2650 173952520 1679152831
2020 1571 142738380 109648836
2021 2246 238815375 3043482910
2022 1824 189347372 1251121415
