हल्द्वानी: बाइक की टक्कर से धुंधली हुई आंख की रोशनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गया और उसकी एक आंख की रोशनी धुंधली हो गई।

काठगोदाम पुलिस को दी तहरीर में नई बस्ती काठगोदाम निवासी हेमा आर्या पत्नी महेश आर्या ने पुलिस को बताया कि कल्सियापुल बद्रीपुरा काठगोदाम निवासी सूरज आर्या पुत्र स्व. खुश राम आर्या उनके भाई है और वह अपनी स्कूटी संख्या यूके 04 जे 8964 से बाजार जा रहे थे।

रेलवे स्टेशन चौराहे बस स्टाप काठगोदाम के पास मोटर साइकिल संख्या यूके 04 एएच 8290 ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उन्हें निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां उनका ऑपरेशन कराया गया और पता लगा कि उनकी एक आंख की रोशन मद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

 

संबंधित समाचार