2024 में प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी BJP : नितिन अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सूबे के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने गुरुवार को हादीहाल में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में व्यापारी को पूरा सम्मान और सुरक्षा मिल रही है। इसी के दम पर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्हें लगता है कि 2024 में भाजपा नहीं आ रही है। वह सपना देखना छोड़ दें। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की। 

मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में एक-एक रुपये लाभार्थी के खाते में जाता है। कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर मोदी और देश की आलोचना करते हैं। विपक्ष इकट्ठा होकर मोदी को हटाने का नारा दे रहा है। जनता चुनाव में विपक्ष को ही हटा देगी। सांसद संगम लाल गुप्ता, सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य , नपाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र,नागेंद्र रघुवंशी, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी,राघवेंद्र शुक्ल, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -फर्रुखाबाद : केएम इंडिया के शोरूम और गोदाम पर जीएसटी की Raid

संबंधित समाचार