Haldwani News: परिवार के साथ ससुराल गये युवक के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात समेत नगदी उड़ाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। गोरापड़ाव क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाकर कीमती सामान, ज्वेलरी सहित नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिंचाई विभाग में कार्यरत जगदीश जोशी ने बताया कि उनका घर गौजाजाली दक्षिण अर्जुनपुर में है। बुधवार को वह परिवार के साथ कमोला स्थित ससुराल गए थे। सुबह छह बजे बड़े भाई का फोन आया कि घर में चोरी हुई। घर पहुंचे तो देखा उनका चैनल गेट और दरवाजा टूटा हुआ है।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे मिले। सामान बिखरा हुआ था। लॉकर से तीन सोने की अंगूठी, कान के झुमके, मंगलसूत्र, मंगलसूत्र चेन सहित दो चेन, चेन पट्टी, चांदी का सामान, विदेशी घड़ी, महंगे कपड़े सहित 40 हजार रुपये गायब मिले।
सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम पहुंच गई। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
