हरिद्वार: मंदिर में अमर्यादित कपड़े में प्रवेश निषेध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। उत्तराखंड के दो मंदिरों में ड्रेस कोड लागू हो चुका है। मंदिरों में हरिद्वार का दक्षेश्वर महादेव मंदिर और ऋषिकेश का नीलकंठ महादेव मंदिर शामिल है। यह कोड दोनों महिलाओं और पुरुषों के लिए लागू किया गया है। हाफ पैंट, फटी जीन्स, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट पहनने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा और बाहर से ही दर्शन करने पड़ेंगे। 

दरअसल, कावड़ मेला शुरू होने से पहले पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से फैसला किया गया है कि अमर्यादित कपड़े पहनने वाले व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंंद्रपुरी महाराज ने कुछ दिन पहले इन दोनों मंदिरों में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

कहा था कि मंदिरों में मर्यादा को बनाए रखने के लिए कपड़ों की मर्यादा जरूरी है। बृहस्पतिवार से दोनों मंदिरों में ड्रेस कोड को लागू करते हुए बैनर लगा दिए गए हैं। महिला हो या पुरुष अब अमर्यादित कपड़ों में इन मंदिरों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि शालीनतापूवर्क व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मंदिरों में साइन बोर्ड लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के शरीर 80 फीसदी तक ढके होने चाहिए। कहा कि देश के अधिकांश मंदिर चाहे वह संतों के हो या फिर अन्य कमेटी, सरकार के ट्रस्ट के अधीन हो सभी ने इस फैसले का स्वागत किया है। बताया कि दक्षिण भारत के कई मंदिरों में ड्रेस कोड पहले से लागू है। उत्तराखंड तीर्थों का प्रदेश है यहां भी इसकी जरूरत थी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना, 10 व 12 जून को येलो अलर्ट जारी

 

संबंधित समाचार