शाहजहांपुर: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने राजीव गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले- प्रदेश में गुंडाराज...

शाहजहांपुर: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने राजीव गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बोले- प्रदेश में गुंडाराज...

पुवायां, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में गुंडाराज है। कोर्ट में हत्याएं हो रही हैं। ऐसा लगता है कि सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है। सरकार को कोर्ट पर भरोसा नहीं है और यही वजह है कि जिन पर सुनवाई हो रही है, उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है।

शुक्रवार को यह बात कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उनके साथ पीलीभीत के प्रभारी अनूप वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुवायां की सीमा पर दोनों अतिथियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

पश्चात राजीव चौक पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश कोषाध्यक्ष और पीलीभीत प्रभारी के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। यहां से सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अरुणोद मिश्र के निवास पर दोनों अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने के लिए कहा। इस मौके पर सर्वेश शर्मा, नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, आनंद आर्य, कुलदीप गुप्त, सुनील कुशवाहा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर को मिली सौगात, 2157.61 लाख से 181.58  मीटर लंबे धन्यौरा पुल का किया शिलान्यास