Twitter Blue Tick: ब्लू टिक वाले यूजर्स को ट्विटर दे रहा नई सुविधा, अब 60 मिनट तक एडिट कर सकते हैं पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीते दिनों एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो को नियुक्त किया था। ताकी वह अपना ध्यान ट्विटर से हटा कर अपनी बाकी की कंपनियों पर केंद्रित कर सके उस से पहले ही एलन ने ट्विटर में कई सारे बदलाव किए थे। जिसमें एक था ब्लू टिक के लिए यूजर्स को भुगतान करना होता है। वहीं पेड ब्लू मेंबरशिप वाले यूजर्स को ट्विटर कई स्पेशल फीचर्स भी देता है। 

पेड सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स अब किसी भी ट्वीट को 60 मिनट यानी एक घंटे तक एडिट कर सकते हैं। जब की इस से पहले सिर्फ 30 मिनट तक का कंटेंट ही यूजर्स पब्लिश कर सकते थे। इस के साथ ही अब यूजर्स पोस्ट हो जाने के बाद भी उसे एडिट कर सकते है पर सिर्फ 1 घंटे तक, आप को बता दे पोस्ट को एडिट करने वाले इस फीचर को 2022 में ही लॉन्च किया गया था।

वहीं अगर आप भारत में ब्लू टिक का प्लान लेना चाहते है तो इस के लिए आप को 900 रुपये देने होंगे, जिस के बाद आप को भी यह सारे फीचर्स मिलेंगे। आपको बता दें कि सिर्फ पैसे देने से ही आपको ब्लू टिक नहीं मिलेगा बल्कि आपको ट्विटर की कुछ शर्तों को भी पूरा करना होगा। 

ये भी पढ़ें : दमदार फीचर्स के साथ रियलमी ने लॉन्च किया 11 प्रो सीरीज 5 जी स्मार्टफोन, जानें कीमत

संबंधित समाचार