वाणी कपूर को पसंद है 80 के दशक की फिल्में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर 80 के दशक को पसंद करती है। वाणी कपूर 80 के दशक पर आधारित फिल्म ‘बेल-बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रही है। वाणी ने बताया कि खुद को इस फिल्म के किरदार में ढालने के लिए उन्होंने किस तरह मेहनत की है। वाणी ने कहा,“ 80 …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर 80 के दशक को पसंद करती है। वाणी कपूर 80 के दशक पर आधारित फिल्म ‘बेल-बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने जा रही है। वाणी ने बताया कि खुद को इस फिल्म के किरदार में ढालने के लिए उन्होंने किस तरह मेहनत की है।

वाणी ने कहा,“ 80 के दशक के लुक और फील को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं, और हम उस दौर के कुछ इंटरेस्टिंग लुक्स पर काम कर रहे हैं। मैं अपने नोट्स बना रही हूं, पुरानी फिल्में देख रही हूं, और थोड़ा रिसर्च भी कर रही हूं। हमने 80 के दशक की बातों अपने दिलो-दिमाग में उतारने की कोशिश की, और यह अनुभव काफी मज़ेदार रहा है।”

वाणी कपूर ने कहा, “मुझे 80 का दशक वाकई सबसे कलरफुल, सुपर-कूल लगता है, और मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि हमारी फ़िल्म की कहानी भी उसी दौर पर आधारित है। मैंने अपनी ओर से भी काफी रिसर्च की, और सच कहूं तो उस ज़माने की हिंदी फ़िल्में देखकर, और उस दौर के रहन-सहन, स्टाइल और लाइफ़ के बारे में पढ़कर मुझे बड़ा मज़ा आया। इसके बाद, मैं स्क्रिप्ट और अपने किरदार को देखते हुए बाकी चीजों को इंप्रोवाइज़ करूंगी। काश, मैं इस फ़िल्म के बारे में आपको और जानकारी दे पाती, लेकिन इस समय ऐसा करना मेरे लिए संभव नहीं है।”

संबंधित समाचार