Bajpur News : मौत के मामले में बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। नेशनल हाइवे पर करीब 20 दिन पहले हुए सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर में नामजद बाइक सवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुष्वाड़ा स्वार रामपुर उप्र निवासी निशान सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह 19 मई की रात्रि में वह और उसका भाई सतपाल सिंह बाइक से केलाखेड़ा की तरफ जा रहे थे। 

मदर इंडिया स्कूल के सामने अपने घर को जाने के लिए जब वह नेशनल हाइवे के कट पर बाइक मोड़ने लगा, तभी केलाखेड़ा की तरफ से हाइवे की दूसरी साइड से आ रहे बाइक सवार सलीम अहमद पुत्र नाजिम अहमद निवासी ग्राम रम्पुरा शाकर बाजपुर ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पीछे बैठा उसका भाई सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और 22 मई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- Bajpur News : दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार