बहराइच : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के जाते ही पदाधिकारियों में शुरू हुई मारपीट

बहराइच : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के जाते ही पदाधिकारियों में शुरू हुई मारपीट

बहराइच, अमृत विचार। रिसिया ब्लॉक सभागार में शनिवार को भाजपा मोर्चा सम्मेलन के बाद दो नेताओं में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात घुसे चले। दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

रिसिया ब्लॉक सभागार में शनिवार को भाजपा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ था। जिसके मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी रहे। सम्मेलन के बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चले गए। पदाधिकारियों के जाने के बाद ब्लॉक कार्यालय के बाहर भाजपा के नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ राजू निगम और भाजपा नेता महेश अग्रवाल के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान ही दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

दोनों नेताओं ने जमकर एक दूसरे पर हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया। मारपीट में महेश अग्रवाल को चोट भी लगी है। भाजपा नेता महेश अग्रवाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू निगम ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वही लोगों का कहना है कि मारपीट की वारदात नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई है। जिसमें राजू निगम के भाजपा प्रत्याशी को हार मिली थी। जबकि दूसरे के सपोर्ट के प्रत्याशी को जीत मिल गई थी। तभी से खुन्नस चल रही है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : घर में मां-बेटी को बंधक बना परिचितों ने की लूटपाट

ताजा समाचार

Farrukhabad News: कुत्तों के हमले से किशोर घायल, परिजनों ने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती
मुरादाबाद : महानगर के वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. पंकज दर्पण दिल्ली में सम्मानित
हरदोई: स्कूल जा रहे 11 वीं के छात्र की डंपर से कुचल कर मौत, गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
रात को सोने से पहले ये चीजें भूलकर भी न खाएं, हो सकती है ये दिक्कत
शाहजहांपुर: अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई से गिरा बैनामों का ग्राफ, प्लाट खरीदने की सोच रहे हैं तो पढ़े लें पूरी खबर
ICSE ISC Result 2024: कानपुर में 10वीं में ओजस्वित, अनुष्का व आयुषी ने हासिल किए 99.4 फीसदी अंक, 12वीं में प्रतिष्ठा सचान ने शहर में किया टॉप