Uttarakhand Weather News: सात जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम विभाग ने 11 जून को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जिसमें उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: प्राधिकरण के अधिकारी से रंगदार पत्रकार दंपति ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

संबंधित समाचार