गुवाहाटी रिफाइनरी में हुई दुर्घटना, एक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। गुवाहाटी रिफाइनरी में हुई एक दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को गुवाहाटी के नूनमाटी इलाके में रिफाइनरी के एक परियोजना स्थल पर हुई। दोनों मजदूर मिट्टी हटा रहे थे, तभी इसका ढेर ढह गया और वे इसके नीचे दब गए।

ये भी पढ़ें - असम के कुछ क्षेत्रों में आया 3.6 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

रिफाइनरी ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों को गुवाहाटी के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया।’’ बयान के अनुसार, ‘‘चोटों के चलते अब्दुल करीम ने दम तोड़ दिया, जबकि अब्दुल मलिक का इलाज जारी है।’’ कंपनी ने कहा, ‘‘गुवाहाटी रिफाइनरी प्रबंधन ने घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है और शोक संतप्त परिवार की हर संभव सहायता की जा रही है।’’

ये भी पढ़ें - चक्रवात ‘बिपरजॉय’: 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ तट से गुजरने का अनुमान 

संबंधित समाचार