बरेली: क्रिकेट में भी सफलता के चौके-छक्के लगा रहीं बेटियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब बेटियां घर के आंगन में नहीं क्रिकेट में सफलता के चौके-छक्के लगा रही हैं। परिवार का भी सहयोग उन्हें मिल रहा है। जनपद की कई महिला खिलाड़ी अंडर 16, 19 और रणजी ट्रॉफी में प्रतिभाग कर चुकी हैं। उनका सपना टीम इंडिया में शामिल होकर दुनिया में देश का नाम रोशन करना है। इसे हकीकत में बदलने के लिए बेटियां रोजाना धूप में स्टेडियम में घंटों मेहनत कर रही हैं। वर्तमान में 15 से अधिक बेटियां अभ्यास कर रही हैं। सोमवार से महिला टी-20 इमर्जिंग एशिया क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने पर क्रिकेटर बेटियों ने क्रिकेट में आने का एक और मौका बताया है।

मैं नियमित रूप से ग्राउंड पर अभ्यास कर रही हूं, टीम इंडिया में बरेली और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरी प्राथमिकता है।-दर्शना ठाकुर, निवासी सनसिटी

अंडर-19 में प्रदेश की टीम में शामिल हो चुकी हूं, महिला टी- 20 के बाद से महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिला है।- शुभी शर्मा, निवासी एयरफोर्स गेट

मैं रणजी ट्राफी में हिस्सा ले चुकी हूं, वर्तमान में दर्शक कोहली, धोनी के अलावा हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना को भी पंसद करते हैं। इनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद महिला क्रिकेट के प्रति अभिभावकों का भी नजरिया बदला है।-प्रेमा रावत, निवासी शहीद गेट

मैं अंडर-14 की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हूं, पहले लोगों की ओर से खेलने पर आपत्ति जताई गई, लेकिन अभिभावकों ने रूचि को देखते हुए खेल को जारी रखने में हमेशा प्रेरित किया।-इल्मा फातिमा, निवासी कोहाड़ापीर

ये भी पढे़ं- बरेली: टॉवर वैगन की टक्कर मामले में आगे नहीं बढ़ी जांच

 

संबंधित समाचार