UP Weather : 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, तेज लू चलने से बाहर निकलना मुश्किल 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तेज लू चलने और तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते लोगों का दिन में बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुँच गया है। हालाँकि मौसम विभाग की तरफ से आगामी 17 से 20 जून के बीच बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है।  

जून के दूसरे सप्ताह से मानसून की शुरुआत मानी जाती है। इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के लिए जलवायु परिवर्तन बड़ी वजह मानी जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमापी का अधिकतम पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप व लू से बचने के लिए लोग गमछे सहित ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: प्रमोशन के लिये दौड़ लगा रहे एसएसबी के जवान की मौत

संबंधित समाचार