धोखाधड़ी : हरदोई में बैंक मैनेजर पर केस दर्ज, खाते से रुपये निकालने का आरोप   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शहर में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा रेलवे गंज के मैनेजर ने बुज़ुर्ग की मौत के बाद उसके खाते से 22 हज़ार रुपये निकाल लिए। इसका पता होने पर पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।इसके बाद सीजेएम कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की गई। जिस पर कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाली शहर पुलिस ने बैंक के तत्कालीन मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताते चलें कि हरियावां थाने के बेरुई ज़ोर मजरा रारा निवासी रामेन्द्र कुमार पुत्र चुन्नी ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल की अर्ज़ी में कहा था कि उसकी मां रामदुलारी का बैंक ऑफ इंडिया शाखा रेलवे गंज में खाता था। जिसमें पैसा भी जमा था। 24 अप्रैल को उसकी मां की मौत हो गई थी। उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जब वह पासबुक ले कर बैंक पहुंचा तो वहां उसे पता चला कि 26 अप्रैल को उसकी मां रामदुलारी के खाते से 22 हज़ार रुपये का भुगतान लिया जा चुका है। मरने के तीसरे दिन इस तरह भुगतान होने की शिकायत करने पर बैंक से कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन उधर से भी राहत नहीं मिली। तब कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की। 

सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली शहर पुलिस को बैंक ऑफ इंडिया शाखा रेलवे गंज के तत्कालीन मैनेजर गगन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने तत्कालीन मैनेजर के खिलाफ धारा 420/406 के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच एसआई विजय प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें -दुधवा केस: हटाए गए फील्ड डायरेक्टर बी प्रभाकर और बफर जोन के डीएफओ सुंदरेश 

संबंधित समाचार