अयोध्या: शिकायतों की सुनवाई के लिए महापौर का कैम्प शुरू, अभिरामदास वार्ड में लगा पहला शिविर
विधायक व नगर आयुक्त भी रहे मौजूद
अयोध्या/अमृत विचार। नगर निगम महापौर के निर्देश पर निगम प्रशासन ने नगर के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को लगाए गए शिविर में पहुंचे महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व नगर आयुक्त के साथ लोगों की समस्याएं सुनी।
महापौर ने कहा कि नियमित रूप से दो से तीन वार्डों को मिला कर शिविर लगाएं जायेगें और जनता की समस्या सुनी जायेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में निगम के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रहेगी ताकि अधिकतर शिकायतों का निराकरण मौके पर ही हो जाए।
सोमवार कोअभिराम दास वार्ड, कटरा स्कूल, अशर्फी भवन चौराहा में कर एवं अन्य जन समस्याओं के निवारण के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में वार्ड से आए हुए लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्ता जी,मण्डल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य एवं वार्ड पार्षद तथा नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-Breaking News : हरदोई जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर खान मुबारक की मौत
