भवालीः पहाड़ आने-जाने वाले सभी वाहनों के रूटों में होगा बदलाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। कैंची धाम के स्थापना दिवस को लेकर 14 और 15 जून को पहाड़ आने वाले सभी रूटों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन कल खुटानी मोड़, पदमपुरी पोखरा- कसियालेख, शीतला मीना-शाल और क्वारब होते हुए अल्मोड़ा को जाएंगे।

नैनीताल से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब से आगे निकलेंगे। 

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन 14 जून 2023 को 02 बजे से क्वारव पुल से मौना वेशाल-शीतला पदमपुरी होते हुए खुटानी बैन्ड से भीमताल से मैदान की ओर जाएंगे। रानीखेत से आने वाले भारी वाहन खैरना से क्वारब होते हुए त्वेशाल- मौना-पदमपुरी से खुटानी बैन्ड से भीमताल से आएंगे।

भवाली की ओर से कैंची आने वाले दोपहिया वाहन हरतपा रोड और स्थान भर जाने पर जंगलात बैरियर से भवाली की ओर सड़क किनारे चौड़े स्थानों पर पार्क होंगे।

भीमताल से कैंची धाम आने वाले चार पहिया प्राइवेट वाहनों को नगरपालिका मैदान में पार्क कराया जायेगा। नगरपालिका ग्राउण्ड की पार्किंग फुल हो जाने पर वाहनों को नैनीबैण्ड से निर्माणधीन बाईपास में पार्क कराया जायेगा।

नैनीताल की ओर से कैंची धाम आने वाले चारपहिया वाहनों को पेट्रोल पम्प के पास पार्किंग फुल हो जाने पर सैनिटोरियम से भवाली गाँव जाने वाली सड़क पर पार्क कराया जायेगा। कैंची धाम आने वाले दर्शनार्थियों को शटल सेवा भवाली पेट्रोल पम्प से वन विभाग बैरियर निगलाट तक रहेगी।

खैरना की ओर से कैंची धाम आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों को खैरना पेट्रोल पम्प के आने खाली स्थान पर पार्क कराया जायेगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पनीराम ढाबे तक लाया व ले जाया जायेगा।

 

संबंधित समाचार