अयोध्या: विद्युत उपकेंद्र मसौधा, एक घण्टे में 20 बार ट्रिप कर रही बिजली, बोले उपभोक्ता- जीना हुआ मुहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या/अमृत विचार। भीषण गर्मी में विद्युत सप्लाई पांच मिनट भी ठीक से नहीं हो रही है। हाल यह है कि अब एक घंटे में करीब 20 बार बिजली ट्रिप कर रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं में भीषण गर्मी में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

विद्युत उपकेंद्र मसौधा के नंदीग्राम फीडर अंतर्गत स्थित नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में शामिल गांव बीबीपुर, भरतकुंड, नंदीग्राम, कल्याण भदरसा, जिवपुर, चकिया पिपरी नैपुरा नहर बाजार में विद्युत सप्लाई की दशा अत्यंत खराब है। बिजली कब आती है और कब जाती है लोगों को पता नहीं चल पाता।

बोले उपभोक्ता - जीना हुआ मुहाल 
भरतकुंड नंदीग्राम के राधेश्याम शुक्ला, सुनील पांडे, राजेंद्र पांडे, बुदू लाल निषाद, रोहित शर्मा, कहते हैं भीषण गर्मी में जिस प्रकार विद्युत सप्लाई चल रही है जीना दुर्लभ हो गया है। बताया कि 1 घंटे में 20 बार बिजली कट रही है। पूरी रात नींद नहीं आती। कल्याण भदरसा के अरविंद सिंह, सतीश निषाद मनोज निषाद राम अनुज निषाद, जिवपुर के अशोक तिवारी बताते हैं लगातार बिजली कट रही है जैसे नींद आती है फिर बिजली कट जाती है। यही सिलसिला पूरी रात और दिन चल रहा है। 

मुख्यमंत्री के सामने उठाएंगे बिजली संकट का मुद्दा 
भरतकुंड वार्ड नंबर 7 के सभासद रामकृष्ण पांडे व नंदीग्राम वार्ड नंबर 2 के सभासद संजीव कुमार कहते हैं कि विद्युत आपूर्ति ढंग से नहीं हो रही है। यह एक बड़ी समस्या है।  15 जून को नंदीग्राम भरतकुंड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के समक्ष नंदीग्राम भरतकुंड विद्युत उप केंद्र के निर्माण की मांग रखा जायेगा।

बोले एसएसओ, हम कुछ नहीं कर सकते 
विद्युत उपकेंद्र मसौधा ड्यूटी पर तैनात एस एस ओ अभिषेक ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते इस समय पावर हाउस की मशीनें ओवरलोड हो जा रही है। बताया ट्रांसफार्मर ज्यादातर पुराने हैं जो लोड नहीं ले पा रहे हैं। जिससे बिजली बार - बार कट जा रही है। इसमें हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: 15 साल की नाबालिग किशोरी बनी बिन ब्याही मां, रिश्तेदार ने बनाया था हवस का शिकार

संबंधित समाचार